फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Rooftop Scheme: बिजली बिल से आजादी दिलाएगी ये स्कीम, सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही 40 प्रतिशत तक सब्सिडी

Tue, 14 Jun 2022 02:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock
Solar Rooftop Scheme: गर्मी के सीजन में हम सभी लोग कूलर, एसी और फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण हर महीने घर का बिजली बिल काफी ज्यादा आता है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। आज के दौर में जब महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अतिरिक्त मात्रा में आने वाला बिजली का बिल एक अलग खर्चा हमारे लिए हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बड़ी ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम सोलर रूफटॉप स्कीम है। इस योजना का लाभ लेकर आप अपने घरों में सरकारी सब्सिडी की सहायता से सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इस स्कीम के तहत अपने छतों पर सोलर पैनल लगवाने के बाद आपको हर महीने आने वाले बिजली के बिल से पूरी तरह आजादी मिल जाएगी। देश में कई लोग इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। आइए जानते हैं सोलर रूफटॉप स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
सोलर रूफटॉप एक खास तरह की स्कीम है। इसकी शुरुआत भारत सरकार और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने मिलकर की है। इस योजना के तहत 3KW तक के सोलर रूफटॉप के पैनल को छत पर इंस्टॉल करवाने पर लाभार्थी को 40 प्रतिशत तक सरकारी सब्सिडी मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
वहीं अगर व्यक्ति 3KW से 10KW तक सोलर रूफटॉप  को अपनी छत पर लगवाते हैं। ऐसे में आपको सरकार द्वारा 20 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती है।

4 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
भारत सरकार की इस योजना का लाभ लेकर आप अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाकर अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। सोलर पैनल एक बार घर में लगने के बाद आपके बिजली से जुड़ी कई काम सौर ऊर्जा की मदद से होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
ऐसे में हर महीने आने वाले बिजली बिल से आपको पूरी तरह आजादी मिल जाएगी। अगर आप भी इस योजना के तहत अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Solarrooftop.gov.in पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर विजिट करके आप आसानी से सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें