फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Air Cooler: बाजारों में तेजी से बिक रहे हैं ये शानदार सोलर कूलर, महज इतनी है कीमत

Sun, 17 Jul 2022 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Solar Air Cooler - फोटो : Istock
Solar Air Cooler: देश के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सीजन ने दस्तक दे दिया है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं कई भाग ऐसे भी हैं, जहां गर्मी का प्रभाव अभी भी बरकरार है। घरों में बिजली जाने के बाद गर्मी का सितम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। खासकर रात में बिजली जाने के बाद नींद का आना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह के सोलर कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एक खास तरह का कूलर है। इसका उपयोग करते समय आपको बिजली की जरूरत नहीं होगी। ये धूप से चार्ज होगा। देश में बड़ी मात्रा में लोग इसे खरीद रहे हैं। ये सोलर कूलर आपको आसानी से बाजारों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर मिल जाएंगे। इन सोलर कूलर में कई तरह के खास फीचर्स मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Solar Air Cooler - फोटो : Istock
सोलर कूलर में शक्तिशाली सोलर प्लेट्स का उपयोग किया जाता है। इस कारण भीषण गर्मी में भी आपको तेज और ठंडी हवा मिलती है। बाजार में सोलर कूलर ड्यूल मोड में मिलते हैं। ड्यूल मोड होने के कारण धूप से चार्ज न होने पर आप इनका इस्तेमाल बिजली से भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Solar Air Cooler - फोटो : Istock
अगर आप भी इन सोलर कूलर को खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में ये आपको आसानी से बाजार और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर मिल जाएंगे। देश में कई लोग इनको खरीद रहे हैं।

4 of 5
Solar Air Cooler - फोटो : Istock
वहीं बात अगर इनकी कीमत की करें, तो ये आपको 3,500 रुपये से लेकर 19,000 रुपये तक की कीमत पर मिल जाएंगे। इन सोलर कूलर पर आपको प्लास्टिक या मेटल दोनों तरह की बॉडी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Air Cooler - फोटो : Istock
सोलर कूलर का इस्तेमाल करने पर आपका बिजली बिल काफी कम आएगा। ऐसे में आज के इस महंगाई के दौर में इन्हें खरीदकर आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें