फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी के साथ करिए कश्मीर की इन खूबसूरत जगहों की सैर, सिर्फ इतना आएगा खर्चा

Sun, 17 Jul 2022 11:15 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Packages For Kashmir: अगर आप जुलाई के अंतिम सप्ताह में कश्मीर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में घूमने का मौका मिल रहा है। दुनिया भर में धरती के स्वर्ग नाम से मशहूर कश्मीर में आपको कई खूबसूरत वादियां और हिल स्टेशन देखने को मिलेंगे। श्रीनगर, गुलमर्ग और सोनमर्ग की खूबसूरती हर साल लाखों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसे में आपको कश्मीर घूमने के इस शानदार मौके को मिस नहीं करना चाहिए। देश भर में कई लोग आईआरसीटीसी के कश्मीर टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। अगर आप भी कश्मीर घूमने की प्लानिंग कर रहे है। ऐसे में आपको बिना देर किए इस टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KASHMIR - HEAVEN ON EARTH EX VISAKHAPATNAM है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 3 रात और 4 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग घूमने का मौका मिलेगा। यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा खाने पीने से लेकर रुकने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

4 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसके अंतर्गत आपको एयरप्लेन से सफर करने का मौका मिल रहा है। पैकेज की शुरुआत विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से हो रही है। यात्रा के दौरान आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 31,690 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 29,835 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 28,600 रुपये खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें