फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अगर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आप भी कर रहे हैं ये गलतियां, तो पड़ सकते हैं दिक्कत में

Wed, 24 May 2023 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाते समय कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : istock
Social Media Alert: अगर यूं कहा जाए कि लगभग हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? लगभग हर उम्र के लोग यहां पर समय बिताते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग सोशल मीडिया के जरिए अपना मनोरंजन करते हैं। आजकल यहां पर लोग वीडियो देखकर अपना समय बिताते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि ऐसे लोग भी हैं जो सोशल मीडिया से अच्छी कमाई कर रहे हैं। वहीं, कई नए लोग भी सोशल मीडिया से कमाई करने के लिए जुड़े हैं। ऐसे में ये लोग अपने फॉलोअर्स को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं ताकि उनकी कमाई हो सके और इसके लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है क्योंकि अगर आप फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में कुछ गलतियां करते हैं, तो आप ठगी का शिकार तक हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाते समय कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : istock
कभी न करें ये गलतियां:-

फर्जी फॉलोअर्स के चक्कर में न पड़े
  • कुछ लोग चाहते हैं कि उनके जल्दी से फॉलोअर्स बढ़ जाए, जिसके लिए वो कई तरीके अपनाते हैं। जालसाज इसी बात का फायदा उठाकर लोगों को पैसों के बदले में फॉलोअर्स देने की बात करके टारगेट करते हैं। लेकिन इसी बहाने से जालसाज आपको ठग लेते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
विज्ञापन

3 of 5
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाते समय कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : istock
पैसे देने से बचें
  • कई तरह की फर्जी एप इन दिनों मौजूद हैं जो आपसे पैसों के बदले में फॉलोअर्स देने का दावा करती है। पर इन्हीं में कई एप ऐसी हैं जो लोगों से पहले पैसे ले लेती है और फिर उन्हें फॉलोअर्स नहीं देती है, क्योंकि ये एप फर्जी होती हैं।

4 of 5
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाते समय कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : istock
चैनल की जानकारी भूलकर न दें
  • कई एप या कई लोग क्रिएटर से उनके सोशल मीडिया अकाउंट का आईडी और पासवर्ड मांगते हैं। वो लोगों को इतना विश्वास दिला देते हैं, जिससे लोग उन्हें अपने अकाउंट की जानकारी दे देते हैं। ऐसे में ये जालसाज लोगों के मेहनत से बनाए चैनल को लेकर फरार हो जाते हैं। चैनल पर किसी तरह की परमिशन देने से भी बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाते समय कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : istock
अनजाने लिंक पर क्लिक न करें
  • आजकल जालसाज लोगों को फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए फर्जी लिंक तक भेजने लगे हैं। जहां वो ये दावा करते हैं कि इस लिंक पर आपको अपनी जानकारी देनी है, जिसके बाद आपके फॉलोअर्स बढ़ने लगेंगे। जबकि ऐसा कुछ नहीं होता है उल्टा आप ठगे जा सकते हैं और अपना चैनल तक खो सकते हैं। इसलिए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें