Social Media Alert: जब से हमारे जीवन में मोबाइल आया, तब से हम आगे बढ़ते चले गए हैं। आपकी और हमारी सोच से भी आगे टेक्नोलॉजी निकल चुकी है। घर बैठे एक मोबाइल की मदद से आप लगभग सभी काम कर सकते हैं। विदेश में बैठे किसी व्यक्ति से वीडियो कॉल करने से लेकर घर बैठे बैंक के काम करने जैसे कई काम मिनटों में हो जाते हैं। ठीक ऐसे ही लोग मोबाइल फोन के जरिए सोशल मीडिया से भी जुड़े हुए हैं। अपने विचारों से लेकर, फोटो और वीडियो तक लोग यहां पर शेयर करते हैं, लेकिन अगर आप एक सोशल मीडिया यूजर हैं, तो आपकी कुछ जिम्मेदारियां भी बनती हैं क्योंकि यहां आपकी एक छोटी सी गलती भी आप पर भारी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी गलतियां हैं, जिनसे आप पर जुर्माना तो लग ही सकता है। साथ ही आपको आजीवन जेल तक हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...