फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips: स्मार्टफोन से यूं हीं अनइंस्टॉल कर देते हैं एप, तो जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Sun, 16 Apr 2023 02:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to remove access of apps from google account - फोटो : Istock
How to remove access of apps from google account: आज के इस डिजिटल दौर में हम सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन आने के बाद देश दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसने वैश्वीकरण को एक नया आयाम दिया है, जहां हम इसके उपयोग से कहीं भी किसी से आसानी से बातचीत कर सकते हैं। आज के समय हम सभी लोग अपने स्मार्टफोन में कई तरह के एप्स का इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, जो एप्स हमें पसंद नहीं होते हैं। उन्हें हम अपने मोबाइल फोन से अनइंस्टॉल कर देते हैं। अगर आप भी यह गलती करते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि स्मार्टफोन से एप डिलीट करने के बाद भी उसमें से आपका जरूरी डाटा डिलीट नहीं होता है। ऐसे में आपको एप को अपने गूगल अकाउंट से डिलीट करने की जरूरत है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
How to remove access of apps from google account - फोटो : istock
एप को डाउनलोड करने के बाद वह आपसे कई तरह के परमिशन लेता है जैसे लोकेशन, SMS, फोटो गैलरी, फोन लॉग, माइक्रोफोन आदि। इसके बाद वह आपका जरूरी डाटा अपने सर्वर पर स्टोर करता रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
How to remove access of apps from google account - फोटो : istock
कई बार हम एप को लॉगआउट किए बिना या स्टोरेज फुल होने पर अनइंस्टॉल कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। ऐसा करने पर एप ने जो आपकी जरूरी जानकारी जुटाई थी। वह उसके सर्वर पर ही कैद रहती है। 

4 of 5
How to remove access of apps from google account - फोटो : istock
इसी कड़ी में आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एप के सर्वर में स्टोर अपने जरूरी डाटा को हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to remove access of apps from google account - फोटो : istock

How to remove access of apps from google account

  • इसके लिए आपको सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग में गूगल के विकल्प का चुनाव करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर सेटिंग फॉर गूगल एप्स के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • अब आपको कनेक्टेड एप में जाना है।
  • यहां वह सभी एप्स नजर आ जाएंगे, जिन्होंने आपके जरूरी डाटा का एक्सेस लिया है।
  • इसके बाद जिन एप्स ने आपके जरूरी डाटा का एक्सेस लिया है। उसको डिलीट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें