फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आप भी उठाना चाहते हैं पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का लाभ, तो ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Sun, 16 Apr 2023 10:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Apply for PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
How to Apply for PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों गरीब किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत देश में गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गई है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता कुल तीन किस्तों के माध्यम से दी जाती है।

हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। सरकार जल्द ही 14वीं किस्त के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 14वीं किस्त के पैसों को अप्रैल या मई महीने में जारी किया जा सकता है। गौरतलब बात है कि इसको लेकर सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं? आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
How to Apply for PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

How to Apply for PM Kisan Samman Nidhi Yojana

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है।
  • इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
  • योजना में आवेदन करने के लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ ओपन करनी होगी।
  • इसके बाद आपको फार्मर कॉर्नर में New Farmer Registration के विकल्प का चयन करना है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको इमेज कोड डालने के बाद ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
  • ये करने के बाद आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  • ओटीपी दर्ज करते ही स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां अपनी जरूरी डिटेल्स के साथ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अंत में सेव बटन पर क्लिक कर दें। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप सफलतापूर्वक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें