How to remove access of apps from google account: आज के इस डिजिटल दौर में हम सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन आने के बाद देश दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसने वैश्वीकरण को एक नया आयाम दिया है, जहां हम इसके उपयोग से कहीं भी किसी से आसानी से बातचीत कर सकते हैं। आज के समय हम सभी लोग अपने स्मार्टफोन में कई तरह के एप्स का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, जो एप्स हमें पसंद नहीं होते हैं। उन्हें हम अपने मोबाइल फोन से अनइंस्टॉल कर देते हैं। अगर आप भी यह गलती करते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि स्मार्टफोन से एप डिलीट करने के बाद भी उसमें से आपका जरूरी डाटा डिलीट नहीं होता है। ऐसे में आपको एप को अपने गूगल अकाउंट से डिलीट करने की जरूरत है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -