फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Camera Tips: फोटो या वीडियो बनाने के अलावा इन कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं स्मार्टफोन का कैमरा, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत

Thu, 17 Feb 2022 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल के कैमरे के फायदे - फोटो : istock
आज के दौर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। लोग इनका इस्तेमाल करके अपने कई काम करते हैं। मोबाइल फोन हमारे कई काम आता है। इसमें इंटरनेट की मदद से और कई एप के जरिए आप अपने कई काम कर सकते हैं। घर बैठे खाना मंगाना हो, घर बैठे खरीदारी करना हो, ऑनलाइन बैंकिंग करनी हो या अन्य कोई काम करना हो। तो आप स्मार्टफोन की मदद से ये सब कर सकते हैं। वहीं, स्मार्टफोन का कैमरा भी बड़ा काम आता है। भले ही हम इससे फोटो क्लिक करते हैं और वीडियो बनाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी आपके स्मार्टफोन का कैमरा बड़े काम का होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि स्मार्टफोन का कैमरा और किस-किस काम आ सकता है। तो चलिए आपको स्मार्टफोन के कैमरे के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल के कैमरे के फायदे - फोटो : istock
स्कैनर के तौर पर
  • बेहद कम लोग जानते हैं कि वो अपने स्मार्टफोन के कैमरे को स्कैनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप साइबर कैफे जाने से बचना चाहते हैं, तो घर पर ही थर्ड पार्टी एप के जरिए आप कैमरे का इस्तेमाल करके अपने किसी भी दस्तावेज को स्कैन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल के कैमरे के फायदे - फोटो : istock
गाइड का करता है काम
  • कई बार हम ऐसी जगहों पर जाते हैं, जहां की भाषा हमारे समझ नहीं आती। इन जगहों पर लगे साइन बोर्ड या नेमप्लेट पर लिखी भाषा को समझने में आपकी मदद गूगल ट्रांसलेटर मदद कर सकता है। आपको बस एप पर जाकर इसकी फोटो क्लिक करनी होती है, और ये आपको इसका अनुवाद बता देता है।

4 of 5
मोबाइल के कैमरे के फायदे - फोटो : istock
एक्सपयारी डेट जानने में
  • आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि आप अपने स्मार्टफोन के कैमरे को क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको किसी प्रोडक्ट की एक्सापयरी तारीख जाननी है या ये कब बना जानना है, तो आप प्ले स्टोर से कोई बार कोड स्कैनर एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल के कैमरे के फायदे - फोटो : istock
किसी चीज की पहचान कर सकते हैं
  • आप अपने स्मार्टफोन के कैमरे की मदद से किसी भी चीज जैसे- कोई पेड़-पौधे या जनवार के बारे में पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से Google Goggles एप को डाउनलोड करना होता है। इसके बाद आपका कैमरा आपकी मदद करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें