फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart TV Tips: स्मार्ट टीवी हो रहा हैंग, इस सेटिंग को बदलते ही तेजी से चलने लगेगा टेलीविजन

Fri, 26 Dec 2025 06:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to fix smart tv hanging problem: अगर आपका स्मार्ट टीवी हैंग कर रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप सेटिंग्स में कुछ बदलाव करके इसे ठीक कर सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
How to fix smart tv hanging problem - फोटो : Adobe Stock
How to fix smart tv hanging problem: आज के समय हम में से अधिकतर घरों में स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्मार्ट टीवी सिर्फ मनोरंजन के साधन तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह इंटरनेट, ओटीटी प्लेटफॉर्म और गेमिंग का भी हिस्सा बन चुका है। हालांकि, अक्सर देखने को मिलता है कि कई यूजर्स इसकी शिकायत करते हैं कि कुछ समय बाद उनका स्मार्ट टीवी हैंग करने लगता है। इस दौरान एप्स स्लो खुलते हैं या रिमोट कमांड पर देर से रिस्पॉन्स देता है।

इसका कई बार मुख्य कारण टीवी में जमा हुई कैश मेमोरी और बैकग्राउंड एप्स होते हैं। इस कारण आप बिना सर्विस सेंटर पर विजिट किए अपने स्मार्ट टीवी की कुछ खास सेटिंग को बदलकर उसकी स्पीड को पहले से काफी बेहतर बना सकते हैं। इससे आपका टीवी फिर से स्मूद और फास्ट चलने लगेगा। यह तरीका काफी आसान है। 
विज्ञापन

2 of 5
How to fix smart tv hanging problem - फोटो : Adobe Stock
इसमें आपको सबसे पहले अपने स्मार्ट टीवी की Settings को खोलना है। यहां आपको Apps या Application Manager ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको यहां उन एप्स की पहचान करनी है, जिनका आप ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं। 

8th Pay Commission: 1 जनवरी से लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग, जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी
विज्ञापन

3 of 5
How to fix smart tv hanging problem - फोटो : Adobe Stock
गैर जरूरी एप्स को आप Uninstall कर सकते हैं। ऐसा करने से स्मार्ट टीवी की मेमोरी फ्री होती है और इससे उसकी परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। ओटीटी एप्स जैसे कि YouTube, Netflix और Prime Video में समय के साथ काफी कैश जमा कर लेते हैं। 

IRCTC: आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया सिक्किम घुमाने का टूर पैकेज, ऑफर देख बैग पैक कर लेंगे आप

4 of 5
How to fix smart tv hanging problem - फोटो : Adobe Stock
आप इन एप्स का कैश क्लियर कर सकते हैं। ऐसा करने से टीवी की स्पीड बढ़ती है और उसके हैंग होने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। ये करने के बाद भी अगर स्मार्ट टीवी हैंग कर रहा है, तो उसे महीने में एक बार Restart जरूर करें। यह टीवी के सिस्टम को रिफ्रेश करता है। 

PM Shram Yogi Maandhan Yojana: श्रमिकों को सरकार देगी हर साल 36 हजार रुपये, तुरंत करें इस योजना में आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to fix smart tv hanging problem - फोटो : AI
इसके अलावा आपको समय समय पर टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहना चाहिए। ऐसा करने से टीवी की परफॉर्मेंस बेहतर होगी और उसमें नए सिक्योरिटी फीचर्स भी आएंगे।

New Year 2026: नए साल पर पति-पत्नी यहां करें निवेश, दोनों को मिलेगी हर महीने कुल 10 हजार रुपये की पेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें