फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं और क्या मिलेंगे लाभ? यहां जानें सबकुछ

Fri, 26 Dec 2025 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaise Banega: अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो सबसे पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि अपात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Registration Process And Benefits: ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इसमें कई अलग-अलग तरह की सरकारी योजनाएं शामिल हैं। जैसे, किसी योजना के तहत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना के तहत सब्सिडी या अन्य तरह का सामान आदि देने का प्रावधान है।

इसी क्रम में अगर देखेंगे तो एक योजना है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस आयुष्मान कार्ड के जरिए आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अगर आप पात्र हैं तो आप कैसे आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसके फायदे के बारे में भी जानेंगे। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर यहां पर मांगी गई जानकारी भरकर आप अपनी पात्रता के बारे में जान सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड का फायदा
  • आयुष्मान कार्ड केंद्र सरकार द्वारा योजना के लिए पात्र लोगों के बनाए जाते हैं जिसके तहत आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप आयुष्मान कार्ड से साल भर के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। योजना में पंजीकृत प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

4 of 5
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने के तरीके:-

ऑनलाइन तरीका ये है
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है। जहां से आप आवेदन कर सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट आयुष्मान एप से भी ये काम करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन तरीका भी है
  • ऑफलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां पर सबसे पहले आपकी पात्रता चेक होती है
  • फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सबकुछ सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें