फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Single Use Plastic: सिंगल यूज प्लास्टिक बंद होने के बाद भी इन तीन तरीकों से चल सकता है आपका काम, जानें कैसे

Sat, 02 Jul 2022 08:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Single Use Plastic: सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह क्या इस्तेमाल करें - फोटो : Amar Ujala
Ban Single Use Plastic: हम जब भी किसी दुकान, बाजार या अन्य जगहों पर खरीदारी करने जाते हैं, तो हमें सामान रखने के लिए किसी पॉलीथिन या बैग की जरूरत पड़ती है। लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि एक बड़े स्टोर से लेकर राशन की दुकान और सब्जी वाले तक पॉलीथिन का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, ये सिंगल यूज प्लास्टिक होता है, जिससे हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई 2022 से केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरे देश में बैन करने का फैसला किया है। ऐसे में जो लोग पॉलीथिन में सामान लेकर आते थे, वो चिंता में हैं कि अब वो अपना सामान कैसे लाएंगे। अगर आपको भी ये चिंता सता रही है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसे में आप क्या तरीके अपना सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Single Use Plastic: सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह क्या इस्तेमाल करें - फोटो : istock
पहले जुर्माना जान लीजिए:-
  • आम लोगों के ऊपर 500 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये का जुर्माना
  • सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने वाले व्यवसायियों और उद्यमियों पर 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना या 5 साल तक की जेल या फिर दोनों हो सकते हैं।
  • वहीं, औद्योगिक स्तर पर इसका उत्पादन, आयात, भंडारण और बिक्री करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत दंड का प्रावधान होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Single Use Plastic: सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह क्या इस्तेमाल करें - फोटो : istock
ऐसे चला सकते हैं अपना काम:-

घर से थैला ले जाएं
  • आपको आज से जब भी कभी सामान लेने बाहर जाना पड़े, तो आपको अपने साथ थैला रखना चाहिए। दुकान वाला आपको पॉलीथिन देगा नहीं और आप अपने साथ ले जा नहीं सकते। ऐसे में जरूरी है कि अपने साथ थैला रखें और सारा सामान उसमें रख लाएं। ये कैरी करने में भी काफी आसान रहता है।

4 of 5
Single Use Plastic: सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह क्या इस्तेमाल करें - फोटो : istock
कागज के लिफाफे में मिलेगा सामान
  • आप अगर दुकान पर बिना थैले के चले भी जाते हैं, तो ज्यादातर दुकानदार अब कागज के लिफाफों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में छोटा-मोटा सामान जैसे- चीनी, सब्जियां, अंडे आदि लिफाफे में आपको मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Single Use Plastic: सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह क्या इस्तेमाल करें - फोटो : istock
अपनी गाड़ी में या अपने पास हमेशा रखें थैला
  • आपको करना ये है कि आपको अपने पास एक थैला हमेशा रखना है। आप अपनी गाड़ी या अपने पास एक थैला हमेशा रखें। इससे आप जब भी सामान लेने जाएंगे, तो आपको दिक्कत नहीं होगी और आपकी ये आदत भी बन जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें