SBI Best Mutual Fund SIP Scheme For Child Future: बीते सालों में लोगों के बीच निवेश को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। लोग बड़े पैमाने पर म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी जैसे क्षेत्रों में इन्वेस्ट करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, महंगाई को रोकने के लिए आरबीआई ने हाल ही में रेपो रेट की दरों में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है। इस कारण स्टॉक मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे निवेशकों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहता है। वहीं लॉन्ग टर्म में वह हमेशा ग्रोथ करती है। इसी के समानांतर निवेश बाजार भी विकास करता है। ऐसी स्थिति में निवेशकों को घबराना नहीं चाहिए। उन्हें हमेशा लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहिए। अगर आपके घर में हाल फिलहाल में बेटा/बेटी का जन्म हुआ है और आप उसकी उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे निवेश विकल्प की तलाश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई की एक खास म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं।