Single Use Plastic: आप कभी न कभी घर से बाहर सामान खरीदने जरूर जाते होंगे? एक दिन में, दो दिन में या हफ्ते में, किसी न किसी दिन तो आपको भी दुकान पर जाकर सामान खरीदना पड़ता है। इसमें होता ये है कि हम दुकान पर जाते हैं, सामान लेते हैं और दुकानदार उस सामान को पॉलीथिन या प्लास्टिक से बने बैग में रखकर आपको दे देता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और न ही किसी दुकानदार को ऐसा करना है, क्योंकि 1 जुलाई 2022 से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बनी सामग्री, पॉलीथिन और इससे बने बैग आदि बैन हो गए हैं। ऐसे में अगर आप एक दुकानदार हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। नहीं तो आपके ऊपर भारी भरकम जुर्माना लगने के अलावा आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि दुकानदारों को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...