फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Senior Citizen Savings Scheme: पांच वर्ष का निवेश करके पाना चाहते हैं एकमुश्त 14 लाख, तो ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Mon, 04 Jul 2022 05:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock
Senior Citizen Saving Scheme: अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग निवेश करते हैं। हालांकि, समझदारी से किया गया निवेश आपको एक समय के बाद काफी अच्छा रिटर्न देता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है। अगर आप हाल ही में रिटायर हुए हैं और अपने रिटायरमेंट के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो ऐसे में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर निवेशकों को 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस योजना में 60 या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक ही निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock
इस स्कीम में आप 5 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में निवेश अवधि को तीन साल और आगे बढ़ाया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप 1 हजार रुपये के मल्टीपल में भी निवेश कर सकते हैं। वहीं स्कीम में अधिकतम निवेश राशि 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock
अगर आप वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करना पड़ेगा। वहां आपको खाता खुलवाने का फॉर्म मिलेगा। आवेदन फॉर्म में आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।

4 of 5
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : iStock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज अटैच करके आवेदन फॉर्म को पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद आपका खाता वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock
अगर आप इस योजना में 60 साल की उम्र में अपना खाता खुलवाते हैं और अकाउंट ओपन करवाने के बाद उसमें 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं। इस स्थिति में पांच सालों के बाद आपको 14,28,924 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें