वरिष्ठ नागरिक बचत योजना एक ऐसी स्कीम है, जिसे खास तौर पर बुजुर्गों के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम में केवल वरिष्ठ नागरिक ही निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर उन्हें बैंक एफडी से भी ज्यादा की ब्याज दर मिलती है। वर्तमान समय में इस स्कीम में सालाना 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। भारत में एक बड़ी आबादी वरिष्ठ नागरिकों की है। एक समय के बाद इन लोगों को जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्तर पर भी इनको कई परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इसी चीज को ध्यान में रखकर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की शुरुआत की गई है। इस स्कीम में 60 या उससे ऊपर की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। भारत में बड़े स्तर पर वरिष्ठ नागरिक इस योजना में अपने पैसों को निवेश करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस स्कीम में निवेश करना क्यों जरूरी है?