फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Second-Hand Bike Buying Tips: बाइक चमचमा रही हो तो भी न करें भरोसा, खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये चीजें

Wed, 19 Aug 2026 04:10 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Second Hand Bike: सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय सिर्फ कीमत और लुक देखकर फैसला न करें। इंजन की आवाज, पिकअप, टायरों की घिसावट, ब्रेक और सस्पेंशन की स्थिति जरूर जांचें। इन संकेतों से बाइक की हालत का बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
सस्ती बाइक का ऑफर देखकर तुरंत न करें डील - फोटो : AI

आजकल नई बाइक खरीदने के बजाय कई लोग सेकेंड हैंड बाइक लेना पसंद करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कम कीमत में बाइक मिल जाना। अगर सही दाम में अच्छी हालत वाली बाइक मिल जाए तो पुरानी बाइक खरीदना बुरा फैसला नहीं है। लेकिन यहां थोड़ी सी जल्दबाजी बाद में जेब पर भारी पड़ सकती है। सिर्फ बाइक देखने में अच्छी लग रही है या कीमत कम है, इतना देखकर डील करना समझदारी नहीं है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको सेकेंड हैंड बाइक लेने से पहले चेक करनी चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सस्ती बाइक का ऑफर देखकर तुरंत न करें डील - फोटो : AI Generated
इंजन की करें जांच
सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले उसकी हालत को अच्छी तरह जांचना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले इंजन पर ध्यान दें। जब आप बाइक देखने जाएं तो उसे स्टार्ट करवाकर इंजन की आवाज ध्यान से सुनें। अगर इंजन से तेज आवाज आ रही है, बाइक में ज्यादा कंपन हो रहा है या आवाज सामान्य नहीं लग रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। ये इंजन में परेशानी का संकेत हो सकते हैं। इसके बाद एक्सेलरेटर देकर बाइक का पिकअप भी जांचें। 
विज्ञापन

3 of 5
सस्ती बाइक का ऑफर देखकर तुरंत न करें डील - फोटो : AI Generated
पिकअप भी होना चाहिए नॉर्मल
ध्यान दें कि बाइक रफ्तार पकड़ते समय स्मूद चल रही है या नहीं। अच्छी कंडीशन वाली बाइक का इंजन आमतौर पर शांत और स्थिर आवाज करता है और एक्सीलेटर देने पर उसका पिकअप भी नॉर्मल रहता है।

4 of 5
सस्ती बाइक का ऑफर देखकर तुरंत न करें डील - फोटो : AI Generated
बाइक की टायर भी देखें
इंजन के बाद बाइक के टायर जरूर देखें। टायर कितने घिसे हुए हैं, इस पर ध्यान देना जरूरी है। अगर टायर काफी ज्यादा घिस चुके हैं तो यह संकेत हो सकता है कि बाइक काफी चली हुई है। इसलिए सिर्फ बाइक की बॉडी देखकर उसकी हालत का अंदाजा न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सस्ती बाइक का ऑफर देखकर तुरंत न करें डील - फोटो : Adobe Stock
ब्रेक की अच्छी तरह कर लें जांच
ब्रेक की जांच करना भी उतना ही जरूरी है। बाइक चलाकर ब्रेक लगाएं और देखें कि ब्रेक दबाने पर किसी तरह की आवाज तो नहीं आ रही। अगर ब्रेक लगाने पर आवाज आती है या बाइक अस्थिर महसूस होती है तो ब्रेक सिस्टम कमजोर होने की आशंका हो सकती है। आखिर में सस्पेंशन को भी जरूर परखें। उबड़-खाबड़ रास्ते पर बाइक चलाते समय अगर आपको नॉर्मल से ज्यादा झटके महसूस होते हैं तो सस्पेंशन की हालत ठीक नहीं हो सकती। इसलिए सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय इंजन, पिकअप, टायर, ब्रेक और सस्पेंशन को अच्छी तरह जांचने के बाद ही सौदा करना बेहतर है।
 

LPG Gas Connection: गैस कनेक्शन में नाम कैसे ट्रांसफर करें? यहां जानें इससे जुड़े जरूरी नियम

Separate Electric Meter: क्या किराएदार अपने नाम से बिजली कनेक्शन ले सकता है? यहां जानें इससे जुड़े नियम


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें