फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI: पेंशन स्लिप से लेकर मिनी स्टेटमेंट तक अब व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकेंगे वरिष्ठ नागरिक, जानें डिटेल्स

Mon, 02 Jan 2023 03:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI WhatsApp Banking - फोटो : Istock
देशभर में बड़े पैमाने पर लोग एसबीआई की बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। अपने ग्राहकों को बैंकिंग का शानदार अनुभव देने के लिए एसबीआई समय समय पर कई नई सर्विस को शुरू करता रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक खास सेवा की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत अब सीनियर सिटीजन व्हाट्सएप पर पेंशन स्लिप को प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के जरिए पेंशनर्स व्हाट्सएप से मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर पेंशन स्लिप प्राप्त कर सकेंगे। यही नहीं बैंक खाताधारक बैंक बैलेंस चेक करने और शॉर्ट स्टेटमेंट को चेक करने के लिए भी व्हाट्सएप सर्विस का उपयोग कर सकेंगे। इस बारे में एसबीआई ने ट्विटर पर जानकारी दी है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको व्हाट्सएप नंबर 9022690226 पर हाय लिखकर भेजना है। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
mobile new - फोटो : istock
अगर आप भी व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको 9022690226 पर मैसेज भेजना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपसे बैलेंस पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट या पेंशन स्लिप का चयन करने के लिए कहा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
mobile new - फोटो : istock
यहां आपको पेंशन स्लिप का चयन करना है। इसके अलावा आपको उस महीने को दर्ज करना है, जिसकी स्लिप आप चाहते हैं। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको एक संदेश - “कृपया प्रतीक्षा करें जब तक हमें आपका पेंशन विवरण प्राप्त नहीं हो जाता" लिखा हुआ आएगा। 

Indian Railways: ट्रेन में करते हैं सफर, तो सेव कर लें इस जरूरी नंबर को मिलेगा कई समस्याओं का समाधान

4 of 5
Mobile New - फोटो : Istock
एसबीआई की व्हाट्सएप बैंकिंग के लिए यूजर्स को 'WAREG' और बैंक अकाउंट नंबर को 7208933148 पर मैसेज करके चुनना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mobile New - फोटो : Istock
अगर आप भी एसबीआई बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में एसबीआई की इस व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा के बारे में पता होना चाहिए। इसके जरिए आप कई सुविधाओं को लाभ व्हाट्सएप पर घर बैठे उठा सकते हैं।

Room Heater: रूम हीटर का करते हैं इस्तेमाल, तो जान लें ये जरूरी बातें वरना आ सकती हैं आखों में दिक्कत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें