फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tatkal Ticket Booking: खुद बुक कर सकते हैं कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, नहीं पड़ेगी ब्रोकर की जरूरत

Mon, 13 Jun 2022 04:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
IRCTC Tatkal Ticket Booking: तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
IRCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास कई विकल्प होते हैं। कोई अपने वाहन से, कोई बस से तो कोई हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि लोग ट्रेन से यात्रा करना भी काफी पसंद करते हैं। खासतौर पर लंबे रूट के लिए लोग ट्रेन का ही चुनाव करते हैं। इसके पीछे ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं भी एक कारण है। वहीं, अगर आप भारतीय ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको टिकट बुक करवाना पड़ता है। कई लोग अब भी टिकट बुक करने के लिए ब्रोकर यानी एजेंट का सहारा लेते हैं, जो आपसे अतिरिक्त पैसे लेकर आपको टिकट देता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आप खुद घर बैठे तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, क्योंकि इसका सरल तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे बिना एजेंट की मदद के ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
IRCTC Tatkal Ticket Booking: तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
क्या है तत्काल ट्रेन टिकट?
  • दरअसल, अगर आपको कभी अचानक से कहीं जाना पड़े और आपको ऐसे में ट्रेन टिकट चाहिए हो, तो आप तत्काल विकल्प के जरिए ट्रेन टिकट पा सकते हैं। आप सुबह 10 से 11 बजे तक एसी ट्रेन टिकट और 11 से 12 बजे तक नॉन एसी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
IRCTC Tatkal Ticket Booking: तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
इस तरीके से खुद कर सकते है तत्काल ट्रेन टिकट बुक:-

स्टेप 1
  • अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं और वो भी बिना किसी एजेंट की मदद के तो आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है। यहां जाकर आपको आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है। अगर आपके पास ये नहीं है, तो पहले 'रजिस्टर' वाले ऑप्शन पर जाकर आईडी-पासवर्ड बना लें और फिर लॉगिन करें।

4 of 6
IRCTC Tatkal Ticket Booking: तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको यात्रा करने की तारीख और स्टेशन चुनना है। इसके बाद 'तत्काल' का विकल्प चुन लें। अब आपके सामने कई ट्रेन नजर आएंगी, इसमें से अपनी पसंद की ट्रेन और बर्थ (एसी, स्लिपर या टू सिटर आदि) चुन लें।
विज्ञापन

5 of 6
IRCTC Tatkal Ticket Booking: तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • सीट चुनने के बाद आपको पैसेंजर की जानकारी यहां दर्ज करनी है। पैसेंजर का नाम, पता, उम्र आदि चीजें यहां दर्ज कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
IRCTC Tatkal Ticket Booking: तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी है। आप डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद आपकी कंफर्म टिकट आपकी ईमेल आईडी पर आ जाती है और आप यात्रा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें