फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: बच्चों की पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा उठा रही सरकार, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन

Tue, 13 Jun 2023 05:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sant Ravidas Education Assistance Scheme - फोटो : Istock
देश में श्रमिकों की संख्या काफी अधिक है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने के लिए कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनके पास कमाई का कोई संगठित स्त्रोत नहीं होता है। इसके अलावा मौसमी बेरोजगारी भी श्रमिकों को समय समय पर परेशान करती है। देश में श्रमिकों की इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम संत रविदास शिक्षा सहायता योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना चाहती है। योजना के अंतर्गत सरकार श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। इस स्कीम का उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों के समक्ष पढ़ाई लिखाई करते समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Sant Ravidas Education Assistance Scheme - फोटो : Istock
योजना के अंतर्गत 100 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्कूल से यूनिवर्सिटी तक की पढ़ाई लिखाई के समय तक दी जा रही है। इस स्कीम का लाभ केवल श्रमिक परिवार के बच्चों को ही दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sant Ravidas Education Assistance Scheme - फोटो : Istock
संत रविदास शिक्षा सहायता स्कीम का लाभ एक परिवार में दो बच्चे उठा सकते हैं। स्कीम के अंतर्गत अगर श्रमिक परिवार के बच्चे इंजीनियरिंग या मेडिकल में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में उनको 8 हजार और 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 

4 of 5
Sant Ravidas Education Assistance Scheme - फोटो : Istock
संत रविदास शिक्षा सहायता स्कीम का लाभ 35 साल या उससे कम उम्र के लोग उठा सकते हैं। इस स्कीम का लाभ आपको कक्षा में प्रवेश करते समय ही मिलने लगेगा। 

Rojgar Mela: क्या है मोदी सरकार की रोजगार मेला योजना? बेरोजगार हैं तो ऐसे करें आवेदन, आपको भी मिलेगी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sant Ravidas Education Assistance Scheme - फोटो : Istock
इस स्कीम का लाभ उन्हीं को दिया जाएगा, जो किसी और तरह की सरकारी स्कीम का लाभ नहीं उठा रहे हैं। इस स्कीम में वहीं लोग आवेदन कर सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हैं। आप श्रम कार्यालय या तहसीलदार कार्यालय में जाकर स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें