Rules Change From 1st June 2024: मई महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। एक तारीख से जून महीने की शुरुआत हो जाएगी। हर नया महीना अपने साथ नए बदलावों को लेकर आता है। नए महीने की शुरुआत में कई सरकारी और वित्तीय संस्थाएं अपने नियमों में बदलाव करती हैं, जिनका सीधा असर लोगों की जिंदगी पर देखने को मिलता है। अगले महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत से लेकर क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट से जुड़े नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। एक आम नागरिक होने के नाते आपको 1 जून से बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप बदलने जा इन नियमों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आपको कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।