देश में महिलाओं को विभिन्न स्तर पर सशक्त बनाने के लिए संविधान में उन्हें कई अधिकार दिए गए हैं। इसके अलावा समय के साथ होने वाले कई सामाजिक बदलावों को देखते हुए भी महिलाओं को नए अधिकार दिए जाते हैं, ताकि उनको समाज में किसी प्रकार के भेदभाव या अन्य दिक्कतों का सामना न करना पड़े। गौरतलब बात है कि आज के इस आधुनिक युग में जब देश में कई महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर मुखर हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ देश में आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें संविधान द्वारा मिले हुए अपने अधिकारों के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता है। इसी सिलसिले में आज हम इस खबर के माध्यम से महिलाओं से जुड़े एक खास संपत्ति के अधिकार के बारे में बताने जा रहे हैं। अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या सास-ससुर की प्रॉपर्टी में बहू का भी हक होता है? आइए जानते हैं इसके बारे में -