फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Service Charge Rules: रेस्टोरेंट के बिल में लगे सर्विस चार्ज को देने से कर सकते हैं मना? जानें इससे जुड़े नियम

Thu, 16 Jul 2026 06:30 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Can Customer Refuse Service Charge: रेस्टोरेंट में अक्सर ऐसा होता है कि लोग वहां की सर्विस और खाने का टेस्ट खराब लगने के बाद भी बिल में जोड़ा हुआ सर्विस चार्ज दे देते हैं। बता दें कि रेस्टोरेंट बिल में जो सर्विस चार्ज जोड़ते हैं, उसे देना पूरी तरह वैकल्पिक होता है। यानी, अगर कस्टमर उसकी सर्विस से खुश नहीं है, तो वह इसे देने से मना कर सकता है। आइए, इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रेस्टोरेंट सर्विस चार्ज नियम - फोटो : AI
Restaurant Service Charge Rules: अक्सर जब हम किसी अच्छे रेस्टोरेंट या होटल में परिवार के साथ खाना खाने जाते हैं, तो बिल आने पर खाने की कीमत और जीएसटी के अलावा एक और भारी-भरकम चार्ज जुड़ा हुआ दिखता है, जिसे 'सर्विस चार्ज' कहा जाता है। कई बार यह चार्ज 5 से 10 फीसदी तक होता है, जिससे बिल का बजट काफी बढ़ जाता है।

एक आम इंसान के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि क्या इस पैसे को देना कानूनी रूप से जरूरी है या हम इसे देने से मना कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी से जुड़े सभी सरकार के नियमों को समझते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि आपके पास क्या अधिकार हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पूरी तरह स्वैच्छिक है सर्विस चार्ज, जबरदस्ती नहीं - फोटो : Adobe Stock
पूरी तरह स्वैच्छिक है सर्विस चार्ज
भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार, रेस्टोरेंट के बिल में सर्विस चार्ज लगाना पूरी तरह से स्वैच्छिक है। यह कोई सरकारी टैक्स नहीं है, बल्कि एक तरह की 'टिप' है। अगर आपको होटल की सर्विस या खाना पसंद नहीं आया है, तो आप इसे देने से साफ मना कर सकते हैं। रेस्टोरेंट इसे देने के लिए आपको मजबूर नहीं कर सकता।
विज्ञापन

3 of 5
बिल में बिना पूछे जोड़ना कानूनी रूप से गलत - फोटो : Adobe Stock
बिल में बिना पूछे जोड़ना कानूनी रूप से गलत
नियमों के मुताबिक, कोई भी रेस्टोरेंट मालिक आपकी मर्जी के बिना खाने के बिल में अपने आप सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकता। होटल को अपने मेन्यू कार्ड या बोर्ड पर साफ शब्दों में लिखना होता है कि यह चार्ज पूरी तरह ग्राहक की इच्छा पर निर्भर है। अगर कोई रेस्टोरेंट जबरदस्ती बिल में यह रकम जोड़कर देता है, तो यह कानूनन अनुचित व्यापार व्यवहार माना जाता है।

4 of 5
जबरदस्ती वसूलने पर ग्राहक यहां कर सकते हैं शिकायत - फोटो : Adobe Stock
जबरदस्ती वसूलने पर ग्राहक यहां कर सकते हैं शिकायत
अगर कोई रेस्टोरेंट मैनेजर आपके मना करने के बाद भी बिल से सर्विस चार्ज हटाने को तैयार नहीं होता है, तो आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आम इंसान इसकी शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के नंबर 1915 पर कॉल करके या उनके एप पर ऑनलाइन कर सकता है। इसके अलावा आप सीधे जिला उपभोक्ता फोरम में भी होटल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर आम इंसान को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Adobe Stock
हर आम इंसान को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए
रेस्टोरेंट में बैठकर ऑर्डर देने से पहले ही मेन्यू कार्ड को ध्यान से चेक कर लें या वेटर से सर्विस चार्ज के बारे में पूछ लें। अगर बिल में यह चार्ज लग कर आया है, तो आप मैनेजर से इसे हटाने को कह सकते हैं और उसकी जगह अपनी मर्जी से वेटर को नकद टिप दे सकते हैं। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें ताकि कोई भी होटल आपसे जबरजस्ती सर्विस चार्ज न ले सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें