RBI: हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित एक कॉ-ऑपरेटिव बैंक के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इस बैंक का नाम यूनाइटेड इंडिया कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड है। यह बैंक उत्तर प्रदेश, बिजनौर के नगीना में स्थित है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके बैंकिंग कारोबार को बंद करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कमिश्नर और सहकारी रजिस्ट्रार को भी इस बैंक को बंद करने के लिए कहा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपी कमिश्नर और कोऑपरेटिव रजिस्ट्रार से बैंक को बंद करने के लिए निर्देश जारी किया है। डीआईसीजीसी के बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के तहत इस बैंक के लाइसेंस को रद्द करने के लिए कहा गया है।