भारत में गरीबी रेखा से नीचे रह रही एक बड़ी आबादी सरकार द्वारा मिलने वाली राशन सुविधा का लाभ उठाती है। इन लोगों के लिए भारत सरकार राशन कार्ड जारी करती है, ताकि गरीब लोगों के बीच राशन को व्यवस्थित ढंग से वितरित किया जा सके। राशन कार्ड का उपयोग राशन लेने के अलावा भी कई दूसरी जगहों पर किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कई अपात्र लोग ऐसे भी हैं, जो राशन कार्ड की मदद से सरकार द्वारा मिलने वाली राशन सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने इन लोगों के लिए कई नियमों को बना रखा है, ताकि गलती से भी कोई अपात्र व्यक्ति राशन सुविधा का लाभ न उठा सके। अगर आप गलत ढंग से राशन कार्ड की मदद से राशन सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इस स्थिति में आपको अपने राशन कार्ड को सरेंडर करना है। अगर आप ऐसा नहीं करते। इस स्थिति में आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में -