हमें अपने जीवन में कई जरूरी दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड आदि की जरूरत पड़ती है। मतलब अगर ये दस्तावेज हमारे पास न हो, तो हमारे कई काम तक अटक सकते हैं। इसलिए लोग समय से इनको बनवाकर अपने पास पहले से रखते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी कुछ ऐसे दस्तावेज होते हैं जिनका बनवाना बेहद जरूरी होता है? शायद नहीं, ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि व्यक्ति की मृत्यु के बाद डेथ सर्टिफिकेट बनवाना भी बेहद जरूरी है दरअसल, किसी मृत व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट न होने पर उनके परिजनों के कई तरह के काम अटक सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते इसे बनवा लें। तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...