राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। भारत में बड़ी मात्रा में गरीब लोग राशन कार्ड की मदद से सरकार द्वारा मुहैया कराए जाने वाले मुफ्त राशन का लाभ उठाते हैं। हालांकि, अगर इस जरूरी दस्तावेज में कोई गड़बड़ी हो जाए, तो लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको राशन कार्ड से जुड़ी एक जरूरी सूचना को देने वाले हैं। अगर आपकी शादी हो गई है, तो आपको राशन कार्ड में एक जरूरी अपडेट जल्द से जल्द करवा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो सरकार द्वारा दी जा रही आपको मुफ्त राशन की सुविधा का विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा। अगर आपके घर में शादी हुई है और शादी के बाद कोई नया सदस्य आया है, तो उसके नाम को अपने राशन कार्ड में जुड़वा लें। ऐसे में आपको नए सदस्य के नाम को जुड़वाने पर उसके हिस्से का भी राशन मिलता रहेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसके जरिए आप नए सदस्य का नाम अपने राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं।