फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: 30 जून तक ध्यान से करवा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा मुफ्त राशन मिलना

Thu, 05 Jun 2025 08:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Free Ration Milna Kiska Band Ho Sakta Hai: भारत सरकार कोविड काल से ही राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन मुहैया करवा रही है जो आगे भी कई सालों तक जारी रहने वाली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को राशन मिलना बंद हो सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्ड की केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
Free Ration For Ration Card Holders: देश में कई सारी योजनाओं के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें सब्सिडी देने से लेकर आर्थिक मदद करने जैसे कई लाभ शामिल हैं। इसी क्रम में पात्र लोगों के सरकार राशन कार्ड भी बनाती है जिसमें पहले सस्ते दामों पर गेहूं, चावल जैसा राशन दिया जाता था। फिर कोविड काल से राशन कार्डधारकों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है जिसका खर्च केंद्र सरकार उठाती है।

अंत्योदय योजना के तहत ये मुफ्त राशन का लाभ दिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि कई कार्डधारक को मुफ्त राशन मिलना बंद हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपको मिलने वाला मुफ्त राशन तो बंद नहीं होने वाला। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को मुफ्त राशन मिलना बंद हो सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्ड की केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों बंद हो सकता है राशन मिलना?
  • दरअसल, सरकार ने राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा है और ये सभी राशन कार्डधारकों को करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर कोई कार्डधारक केवाईसी नहीं करवाएगा तो उसका नाम योजना से हट जाता है और फिर वो मुफ्त राशन का लाभ नहीं ले पाएगा। ये सभी तरह के राशन कार्डधारकों को करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्ड की केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
किसे और कैसे करवानी है केवाईसी?
  • विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक, प्रत्येक राशन कार्डधारकों को ये केवाईसी करवाना अनिवार्य है। राशन कार्ड में जितने भी सदस्यों का नाम है उन सभी को केवाईसी करवाना जरूरी है। मान लीजिए आपके राशन कार्ड में चार नाम है पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी का। ऐसे में अगर बेटी केवाईसी नहीं करवाती है तो नियमों के तहत उसका नाम राशन कार्ड से कट जाएगा। जबकि, अगर चारों लोग केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उनका राशन कार्ड ही रद्द कर दिया जाता है।

4 of 5
राशन कार्ड की केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों करवाई जा रही है केवाईसी?
  • अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो जान लें कि केवाईसी इसलिए करवाई जा रही है ताकि एक्टिव कार्डधारकों को और उनके सदस्यों का पता चल सके। इसे आप ऐसे समझिए कि एक राशन कार्ड में चार सदस्यों के नाम है, लेकिन किसी एक का निधन हो चुका है या किसी एक की शादी हो चुकी है और वो अलग हो चुका है आदि। बावजूद इसके उस इनएक्टिव सदस्य के नाम पर भी हर महीने मुफ्त राशन जाता है। इसी की पहचान करने की वजह से केवाईसी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्ड की केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आखिरी तारीख जानें और केवाईसी का तरीका भी
  • अगर आपने अब तक केवाईसी नहीं करवाई है तो जान लें कि इस काम को 30 जून 2025 तक निपटा लें, क्योंकि ये इसकी आखिरी तारीख है। आपको केवाईसी करवाने के लिए अपने राशन डीलर के पास जाना होता है। वो पोस मशीन में प्रत्येक सदस्य के फिंगर प्रिंट लेकर केवाईसी कर देता है। ध्यान रहे कि केवाईसी करवाना बिलकुल मुफ्त है। इसलिए इसके लिए किसी को पैसे न दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें