Why Is It Necessary To Deactivate Or Cancel A Deceased Person PAN Card: पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, जो कि आपकी वित्तीय पहचान के बारे में बताने का काम करता है। किसी भी तरह के वित्तीय कामकाज करते समय इस कार्ड की खास जरूरत होती है। पैन कार्ड को आयकर विभाग जारी करता है। इसमें 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। इसकी मदद से व्यक्ति की टैक्स संबंधित गतिविधियों को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। पैन कार्ड की आवश्यकता बैंकिंग, निवेश, प्रॉपर्टी खरीद बिक्री, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने आदि कई जरूरी कामों में होती है।
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पैन कार्ड का क्या होता है? आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पैन कार्ड का इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इस कारण उसका पैन कार्ड कैंसिल कराना जरूरी है।