फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rail Neer: ट्रेन यात्री नोट कर लें ये नंबर, 'रेल नीर' के लिए वेंडर मांगे ज्यादा पैसे तो तुरंत करें कॉल

Thu, 25 Sep 2025 02:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rail Neer Se Judi Shikayat Kahan Karen: जैसा कि रेल नीर के दाम घट गए हैं। ऐसे में आपसे इसके लिए कोई वेंडर अधिक पैसे मांगता है, तो आप उसकी शिकायत दर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Amar Ujala
Rail Neer Helpline Number For Passengers: एक बड़ी संख्या में लोग भारतीय ट्रेनों से सफर करते हैं। आरामदायक सीटें, सोने की सुविधा, एसी और खानपान की व्यवस्था और यहां तक की ट्रेन में तो शौचालय भी होता है। जनरल से लेकर एसी क्लास तक की टिकट आप अपनी सुविधा के अनुसार ले सकते हैं और ट्रेन में सफर कर सकते हैं। वहीं, भारतीय रेलवे की तरफ से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के भीतर अपना पानी यानी 'रेल नीर' बेचा जाता है।

अब तक रेल नीर की एक छोटी बोतल की कीमत 10 रुपये और बड़ी बोतल की कीमत 15 रुपये थी, लेकिन सरकार द्वारा पानी से जीएसटी घटाने के बाद से इन रेल नीर की कीमत कम की गई है। ऐसे में अगर रेलवे परिसर या ट्रेन में आपसे वेंडर रेल नीर के लिए पुराने वाले दाम मांगते हैं या और भी अधिक पैसे लेते हैं आदि। तो आप उनकी शिकायत कर सकते हैं और ऐसे वेंडर पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं कितनी कम हुई कीमत
  • दरअसल, अब तक रेल नीर की छोटी बोतल (500 मिलीलीटर) 10 रुपये में मिलती थी। जबकि, बड़ी बोतल यानी 1 लीटर वाली रेल नीर की बोतल की कीमत 15 रुपये थी। पर सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कटौती के बाद भारतीय रेलवे ने रेल नीर के दाम घटाए जिससे ट्रेन से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : https://irctc.com/rail-neer-plants.php
  • ऐसे में अब रेल नीर की छोटी बोतल यानी जो 500 मिलीलीटर की है उसकी नई कीमत 9 रुपये है और 1 लीटर वाली रेल नीर की पानी की बोतल की कीमत 14 रुपये है। रेलवे परिसर में 22 सितंबर 2025 से इसी कीमत पर पानी की बोतल बिक रही हैं।

4 of 5
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock
वेंडर नहीं ले सकते अधिक पैसे, लें तो तुरंत इस नंबर पर करें शिकायत
  • भारतीय रेलवे द्वारा रेल नीर की नई कीमत तय कर दी गई है। ऐसे में कोई भी वेंडर यात्रियों से तय कीमत से अधिक नहीं वसूल सकता है या पुरानी कीमत नहीं ले सकता है। अगर कोई यात्री ऐसा करता है, तो आप उसकी शिकायत यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock
ये भी हैं विकल्प
  • अगर आपसे कोई भी वेंडर रेल नीर के लिए तय कीमत से अधिक मांगता है, तो आप उसकी शिकायत रेल मदद के आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए, हेल्पलाइन के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। आप स्टेशन मास्टर को भी इसकी शिकायत कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें