फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lado Laxmi Yojana: सरकार ने शुरू की लाडो लक्ष्मी योजना, खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये, ऐसे करें आवेदन

Thu, 25 Sep 2025 01:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्य सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। 2100 रुपये की इस आर्थिक सहायता को सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
Lado laxmi yojana - फोटो : AdobeStock
हरियाणा में रहने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। राज्य सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

2100 रुपये की इस आर्थिक सहायता को सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना के पहले चरण में करीब 21 लाख महिलाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 1 नवंबर से महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कैसे आवेदन करना होगा? आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Lado laxmi yojana - फोटो : Adobe Stock
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला में आज लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप लॉन्च किया है। एप लॉन्च होने के बाद लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। महिलाएं गूगल प्ले स्टोर से इस योजना का एप डाउनलोड कर सकती हैं। 

Navratri 2025: कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग हुए बीमार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन, ऐसे करें मिलावट का पता
विज्ञापन

3 of 5
Lado laxmi yojana - फोटो : Adobe Stock
एप डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करने पर मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको आगे पूछी गई सभी डिटेल्स को फिल करके स्कीम में आवेदन कर देना है। 

Apple: सेब खरीदते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें स्वादिष्ट सेब का चुनाव करने का सही तरीका

4 of 5
Lado laxmi yojana - फोटो : Adobe Stock
वे महिलाएं जो इस स्कीम में आवदेन करना चाहती हैं उनके पास कुछ दस्तावेजों का होना भी जरूरी है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदन के समय पहचान पत्र, राज्य का निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की भी जरूरत होगी। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये टिप्स परफॉर्मेंस को कर सकते हैं बूस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lado laxmi yojana - फोटो : Adobe Stock
स्कीम में आवेदन करते समय आपके पास पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी का होना भी जरूरी है। लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं, जिनकी उम्र 23 से लेकर 60 साल के बीच है। सरकार की यह योजना राज्य में काफी लोकप्रिय हो रही है।

Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें