फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: आवेदन से पहले जरूर चेक कर लें क्या हैं पात्रता की शर्तें, वरना रद्द हो सकता है पंजीकरण

Tue, 30 Jan 2024 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: राशन, आवास, पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य जैसी कई अन्य योजनाएं केंद्र सरकार चलाती है। इन योजनाओं का लाभ शहरी इलाकों से लेकर दूर-दराज स्थित ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाया जाता है। ऐसी ही एक योजना बीती 17 सितंबर 2023 को शुरू की गई, जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है और इन्हें आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Istock
पात्रता सूची चेक करें

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको पात्रता सूची देखनी होगी और अगर आप इस कैटेगरी में हैं, तो आप भी योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं...
  • अगर आप राजमिस्त्री, धोबी, नाव निर्माता, ताला बनाने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, नाई, मालाकार या फिर लोहार हैं, तो आप योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Istock
  • दूसरी तरफ, अगर आप सुनार, दर्जी, मूर्तिकार, अस्त्रकार, पत्थर तराशने वाले, मोची/जूता बनाने वाले, कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, तो भी आप योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
ये दस्तावेज चाहिए होते हैं आवेदन में:-

अगर आप योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए, जैसे...
  • आधार कार्ड (पहचान पत्र)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाणपत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : pixabay
आवेदन ऐसे कर सकते हैं:-
  • आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित दस्तावेज देने हैं, फिर इन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें