Aadhaar PVC Card: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे, उनमें अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है, तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा। भारत के प्रत्येक नागिरक को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार कार्ड जारी किया जाता है। इसमें 12 अंकों का यूनिक आधार नंबर, बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जैसी कई अन्य जानकारियां होती हैं। आधार कार्ड की जरूरत सिम कार्ड लेने, बैंक में खाता खुलवाने, लोन लेने आदि कामों के लिए जरूरत होती है। वैसे तो आधार कार्ड बनने के बाद कार्डधारक के घर पर भेजा जाता है, लेकिन आजकल पीवीसी कार्ड भी काफी ज्यादा चल रहा है। इसके अपने कई फायदे हैं, जिसके कारण लोग इसे बनवा रहे हैं। लेकिन कहीं आपने इसे साइबर कैफे से तो नहीं बनवाया है? अगर हां, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...