फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 11 दिन बीतने के बाद भी क्या आपके खाते में नहीं पहुंचे 11वीं किस्त के 2 हजार रुपये? तो लाभ लेने के लिए तुरंत करें ये काम

Sat, 11 Jun 2022 08:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: पीएम कियान योजना के लाभार्थी 11वीं किस्त न आने पर क्या करें - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई ऐसी योजनाएं चलाते हैं, जिनका उद्धेश्य जरूरतमंद, गरीब वर्ग आदि को लाभ देना होता है। बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना, महिलाओं के लिए भी कई तरह की योजनाएं, रोजगार, शिक्षा और सस्ता व मुफ्त राशन जैसी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं। इनका लाभ भारी संख्या में लोग ले भी रहे हैं। जैसे- आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसान योजना को ही ले लीजिए, जिसके तहत देश के किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इस योजना से जुड़े लाभार्थियों को 31 मई 2022 को योजना के अंतर्गत मिलने वाली 11वीं किस्त जारी की। लेकिन अब भी कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 11 दिन बीत जाने के बाद भी किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो चलिए जानते हैं कि आपको कौन से कदम उठाना जरूरी हो जाता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: पीएम कियान योजना के लाभार्थी 11वीं किस्त न आने पर क्या करें - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
पहले ये चीजें देख लें

आधार नंबर
  • अगर आपके खाते में इतने दिन बीत जाने के बाद भी 11वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको अपना आधार नंबर चेक करना चाहिए। हो सकता है कि पंजीकरण के वक्त आपका आधार नंबर जाने-अजाने गलत दर्ज हो गया हो। अगर ऐसा है, तो आपके खाते में 11वीं किस्ते के पैसे नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: पीएम कियान योजना के लाभार्थी 11वीं किस्त न आने पर क्या करें - फोटो : istock
ऐसे करें ठीक:-

स्टेप 1
  • आधार नंबर को ठीक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। फिर वहां पर 'फॉर्मर कॉर्नर' पर क्लिक करें।

4 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: पीएम कियान योजना के लाभार्थी 11वीं किस्त न आने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब यहां आधार एडिट वाले विकल्प पर क्लिक करके आधार नंबर को ठीक कर लें। आप यहां से बाकी गलत जानकारियां भी ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: पीएम कियान योजना के लाभार्थी 11वीं किस्त न आने पर क्या करें - फोटो : istock
बैंक की जानकारी
  • हो सकता है कि आपके बैंक खाते की जानकारी में भी कोई गलती हुई हो, जैसे- खाता संख्या नंबर आदि। ऐसी स्थिति में आपको लेखपाल या कृषि विभाग से संपर्क करना है। इसके बाद आपके खाते की जानकारी को ठीक करके आपके बैंक अकाउंट में पैसे भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: पीएम कियान योजना के लाभार्थी 11वीं किस्त न आने पर क्या करें - फोटो : istock
यहां से भी ले सकते हैं मदद:-
  • आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261, टोल फ्री नंबर 011-24300606 और ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें