फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

PVC Aadhaar Card: क्या आपने भी बनवा रखा है साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड? तो पड़ सकते हैं दिक्कत में, जानें कैसे

Sat, 11 Jun 2022 09:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 6
Aadhaar PVC Card: पीवीसी आधार कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
Aadhaar PVC Card: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे, उनमें अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है, तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा। भारत के प्रत्येक नागिरक को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार कार्ड जारी किया जाता है। इसमें 12 अंकों का यूनिक आधार नंबर, बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जैसी कई अन्य जानकारियां होती हैं। आधार कार्ड की जरूरत सिम कार्ड लेने, बैंक में खाता खुलवाने, लोन लेने आदि कामों के लिए जरूरत होती है। वैसे तो आधार कार्ड बनने के बाद कार्डधारक के घर पर भेजा जाता है, लेकिन आजकल पीवीसी कार्ड भी काफी ज्यादा चल रहा है। इसके अपने कई फायदे हैं, जिसके कारण लोग इसे बनवा रहे हैं। लेकिन कहीं आपने इसे साइबर कैफे से तो नहीं बनवाया है? अगर हां, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

2 of 6
Aadhaar PVC Card: पीवीसी आधार कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
  • दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से पहले ही ये जानकारी दी जा चुकी है कि अगर आप कहीं बाहर जैसे- साइबर कैफे आदि जगहों से पीवीसी आधार कार्ड बनवाते हैं, तो ये अमान्य घोषित है। इस तरह के पीवीसी कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा।

3 of 6
Aadhaar PVC Card: पीवीसी आधार कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
ये है कारण
  • अगर आप किसी साइबर कैफे से अपना पीवीसी आधार कार्ड बनवाते हैं, तो ये मान्य इसलिए नहीं है क्योंकि यूआईडीएआई के मुताबिक ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है।

4 of 6
Aadhaar PVC Card: पीवीसी आधार कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
तो फिर क्या करें?
  • अगर आप इस दुविधा में हैं कि अपने आधार कार्ड को किसी साइबर कैफे से पीवीसी कार्ड में न बनवाएं, तो क्या करें तो ऐसे में आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पीवीसी कार्ड बनवा सकते हैं।

5 of 6
Aadhaar PVC Card: पीवीसी आधार कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
ऐसे बनवा सकते हैं पीवीसी कार्ड:-

स्टेप 1
  • पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं
  • अब 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करें
  • फिर आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aadhaar PVC Card: पीवीसी आधार कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट कर दें
  • फिर प्रिव्यू देखकर ऑनलाइन 50 रुपये की फीस भरें और एक हफ्ते बाद आपके घर पीवीसी आधार कार्ड भेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें