फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: कैसे कर सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन और कौन है पात्र? यहां जान सकते हैं आप

Wed, 20 Nov 2024 08:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को आर्थिक लाभ देने के अलावा उनके काम में बेहतर भी बनाया जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इस योजना को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: भारत में चलने वाली तमाम योजनाओं के जरिए एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और इन्हें आर्थिक मदद भी दी जाती है, लेकिन अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको ये जानना होगा कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। आवेदनकर्ता अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
जानिए कौन लोग हैं पात्र
  • हर एक योजना की पात्रता सूची होती है, जैसे- पीएम विश्वकर्मा योजना की भी है। अगर आप भी इस सूची में आते हैं तो आप आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो नाव निर्माता हैं

4 of 6
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • पत्थर तराशने वाले या पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • अगर आप मूर्तिकार हैं, तो आप पात्र हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • आप अगर पात्र हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर 'लॉगिन' में जाकर 'एप्लीकेंट/बेनिफिशियरी लॉगिन' पर क्लिक करें और अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भर आगे के प्रोसेस को फॉलो कर आप पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर आपको अपने दस्तावेज देने होते हैं जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • जांच सही पाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें