फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: थोड़े पैसे लगाकर मोटी कमाई कराएंगे ये 5 बिजनेस, तीसरे वाले ने तो कइयों को करोड़पति बना दिया

Fri, 13 Dec 2024 04:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप कम लागत में शुरू करके खूब सारी कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
नौकरी में आपको आय और सुरक्षा जरूर मिलती है। हालांकि, यहां से आप आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर सकते हैं। ऐसे में कई लोग बिजनेस शुरू करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, बिजनेस शुरू करना भी कोई आसान काम नहीं है। इसमें कई तरह के रिस्क फैक्टर शामिल होते हैं और इसे शुरू करने के लिए काफी पेसों की भी जरूरत होती है। इन कारणों के चलते कई बार लोग बिजनेस शुरू करने का रिस्क नहीं ले पाते हैं। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप कम लागत में शुरू करके खूब सारी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

जूस प्वाइंट

आज के समय कई लोग अपने खानपान और स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरुक हो रहे हैं। इस कारण जूस प्वाइंट पर ताजे जूस की खूब बिक्री हो रही है। ऐसे में आप जूस प्वाइंट की दुकान खोलकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock

सिलाई और कढ़ाई का बिजनेस 

सिलाई कढ़ाई का बिजनेस पिछले कई दशकों से चलता आ रहा है। कई महिलाएं अपने घरों में ही इस बिजनेस को चलाती हैं। शहरों में सिलाई और कढ़ाई की काफी मांग रहती है। इस कारण आप इस बिजनेस को बड़े स्तर पर भी शुरू करके खूब सारा पैसा कमा सकते हैं। सिलाई और कढ़ाई के बिजनेस को बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए आप मुद्रा लोन भी ले सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन

3 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस 

डिजिटल क्रांति कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव लेकर आई है। इसमें शिक्षा का क्षेत्र भी शामिल है। इस कारण बच्चे स्कूल पर ही निर्भर नहीं हैं। वे बड़े पैमाने पर यूट्यूब और दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस शुरू करके खूब सारा पैसा कमा सकते हैं। देश में कई लोग ऑनलाइन कोचिंग बिजनेस के माध्यम से करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं। 

4 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock

केटरिंग 

आप केटरिंग के बिजनेस से भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस आपके लिए कितना सफल साबित होगा यह मार्केटिंग टेक्निक और आपके भोजन की गुणवत्ता पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock

आइसक्रीम पार्लर

आइसक्रीम पार्लर आपके लिए काफी हिट बिजनेस साबित हो सकता है। देश में कई लोग इस बिजनेस के माध्यम से अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। अगर यह बिजनेस आपके लिए सफल साबित होता है तो इसके माध्यम से आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें