PMJDY Account Balance: लगभग हर किसी का बैंक में किसी न किसी रूप में खाता होता ही है। जो लोग नौकरी करते हैं उनका सैलरी अकाउंट, बाकी लोगों का बचत खाता और बिजनेस करने वाले लोगों का चालू खाता आदि। इन सबके बीच एक बैंक खाता और है जो काफी लोगों का है और वो है जन धन बैंक खाता। दरअसल, साल 2014 में इस योजना को शुरू किया गया जिसके तहत शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों में रहने वाले लोगों के भी बैंक खाते खोले गए। इस खाते में लोग पैसे जमा करवाते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से निकालते हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों और शहरों में रहने वाले खाताधारकों को जब अपना बैंक बैलेंस देखना होता है, तो वो अपनी पासबुक लेकर बैंक चले जाते हैं। पर अगर आप चाहें तो ये काम घर बैठे ही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर बैठे जन धन खाते का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...