फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity: अब नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, इलेक्ट्रिसिटी बिल को कम करने के लिए अपनाएं ये 4 शानदार तरीके

Tue, 02 May 2023 02:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Power Saving Tips - फोटो : Istock
Power Saving Tips: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में बड़े पैमाने पर लोग अपने घरों में एसी, कूलर और पंखे का उपयोग कर रहे हैं। गौरतलब बात है कि गर्मियों के सीजन में इन उपकरणों को इस्तेमाल में लाने पर बिजली बिल की खपत काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हर महीने काफी ज्यादा मात्रा में बिजली बिल आता है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इस कारण कई लोग गर्मियों के सीजन में बिजली की बचत करने के लिए विभिन्न उपायों को अपनाते हैं। इसके बाद भी नतीजा कुछ खास नहीं निकलता है। अगर आप भी गर्मियों के सीजन में आने वाले ज्यादा बिजली बिल की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन जरूरी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप हर महीने आने वाले बिजली बिल को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Power Saving Tips - फोटो : istock
गर्मियों के सीजन में आपको उन कमरों को बंद करके रखना चाहिए, जिनमें आप ज्यादा समय तक रहते हैं। आपको उस कमरे की खिड़कियों को पर्दे से ढक कर रखना चाहिए। इससे कमरे के अंदर गर्माहट नहीं आएगी। इस कारण एसी और कूलर का उपयोग कम होगा।

Bank Rules: आखिर चेक पर अमाउंट लिखने के बाद अंत में क्यों लिखा जाता है Only, जानिए क्या कहता है नियम
विज्ञापन

3 of 5
Power Saving Tips - फोटो : Istock
अक्सर देखने को मिलता है कि लोग एसी, पंखे, कूलर आदि उपकरणों का इस्तेमाल होने के बाद भी उनको यूं ही चला छोड़ देते हैं। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है, जिसके चलते हर महीने काफी ज्यादा बिजली बिल आता है।  

4 of 5
Power Saving Tips - फोटो : Istock
अगर आप एसी, फ्रिज या कोई दूसरा उपकरण बाजार से खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आप 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण को खरीद सकते हैं। 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण बिजली की कम खपत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Power Saving Tips - फोटो : Istock
इसके अलावा हर महीने आने वाले बिजली बिल से आजादी पाने के लिए आप अपने घरों में सोलर पैनल को लगवा सकते हैं। ऐसे में आपके घर में सभी उपकरण सोलर एनर्जी के सहारे चलेंगे। ऐसे में कोई बिजली बिल नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें