Public Provident Fund Scheme: देश में कई लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करते हैं। निवेश का यह विकल्प देशभर में काफी लोकप्रिय है। वर्तमान समय में पीपीएफ में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है।
पीपीएफ स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ में निवेश किया गया पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। हालांकि, आप पांच-पांच सालों के लिए अपनी निवेश अवधि को बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -