Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया जाता है। सरकार इसके लिए हर एक योजना पर काफी पैसे खर्च भी करती है ताकि हर लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंच सके। आप आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको भी इस योजना का लाभ मिल सके, तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप आवेदन करें। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना के लिए आवेदन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं...