फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: यह सरकारी स्कीम दे रही बंपर रिटर्न, 11,666 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 37.96 लाख

Tue, 07 Nov 2023 01:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
PPF Investment: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम पब्लिक प्रोविडेंट फंड के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप किसी सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको गारंटीड रिटर्न मिले। ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड आपके लिए एक शानदार स्कीम है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिल रहे हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पीपीएफ में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड में आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। इस स्कीम की खास बात यह है कि 15 सालों की मैच्योरिटी के बाद अगर आपको पैसों की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप इसे आप 5-5 सालों के लिए आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाने के बाद आप इसमें से पांच सालों तक खाते से पैसे नहीं निकाल सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम EEE कैटेगरी में आती है। ऐसे में अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं, तो आपको टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PPF Investment - फोटो : istock
अगर आप 11,666 रुपये निवेश करके 37.96 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आइए समझते हैं निवेश के इस गणित के बारे में विस्तार से -

4 of 5
PPF Investment - फोटो : istock
इसके लिए आपको हर महीने 11,666 रुपये की बचत करके सालाना 1,40,000 रुपये का निवेश पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में करना होगा। वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें, तो 15 सालों के बाद जब आपका निवेश मैच्योर हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PPF Investment - फोटो : istock
उस दौरान आपको कुल 37,96,995 रुपये मिलेंगे। निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 21,00,000 रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी है। वहीं आपके इस निवेश पर कुल 16,96,995 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा। ऐसे में कुल मैच्योरिटी वैल्यू 37,96,995 रुपये होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें