अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। देश में कई लोग अपने बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखते हैं। हालांकि, आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है।