फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: 19वीं किस्त के नाम पर आपके साथ हो सकती है ठगी? जानें क्या हैं बचने के तरीके

Wed, 20 Nov 2024 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और पलक झपकते ही उन्हें अपनी बातों में फंसाकर ठग लेते हैं। ठीक ऐसा ही आपके साथ 19वीं किस्त के नाम पर हो सकता है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
किसान ठगी से ऐसे बच सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: भारत सरकार की कई योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सीधे तौर पर किसानों को दिया जाता है। इस योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। हालांकि, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के साथ ठगी भी हो सकती है और ऐसे कई मामले पहले सामने आए भी हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना जालसाज आपको 19वीं किस्त के नाम पर ठग सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप इस ठगी से कैसे बच सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसान ठगी से ऐसे बच सकते हैं? - फोटो : FREEPIK
ये है फ्रॉड से बचने के तरीके:-

नंबर 1
  • जालसाज पीएम किसान योजना के नाम पर लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाने के नाम पर ठगते हैं। इसमें किसानों से कहा जाता है कि उन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है जिससे उनकी किस्त अटक जाएगी। इससे बचने के लिए उन्होंने एक लिंक भेजा है आप इस पर क्लिक करके ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल न करें। वरना आपके साथ ठगी होना तय है। योजना के आधिकारिक पोर्टल Pmkisan.gov.in से खुद ई-केवाईसी करें या नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर करवाएं।
विज्ञापन

3 of 5
किसान ठगी से ऐसे बच सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • योजना के अंतर्गत कई लाभार्थी ऐसे भी हैं जिन्हें पिछली किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में जालसाज इस बात का फायदा उठाकर किसानों को कॉल करते हैं और पिछली किस्त दिलाने के बारे में कहते हैं। पर आपको ऐसी कॉल पर बिलकुल विश्वास नहीं करना है और न ही अपनी कोई गोपनीय जानकारी जैसे, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी आदि शेयर न करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।

4 of 5
किसान ठगी से ऐसे बच सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए उनके पास कोई अनजाने लिंक भेजते हैं या फिर उन्हें कॉल भी करते हैं जिसमें कहा जाता है कि आपके आवेदन में गलती है या आपका कोई दस्तावेज अपडेट नहीं है। इसलिए आपको एक लिंक भेजा जा रहा है जिससे आप ये काम कर सकते हैं, लेकिन ये लिंक फेक होता है जो आपको चपत लगा सकता है। इसलिए ऐसे किसी लिंक पर कभी क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान ठगी से ऐसे बच सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • आपको जालसाज बैंक खाता अपडेट करवाने के लिए भी फेक कॉल कर सकते हैं। इन कॉल में कहा जाता है कि आपका बैंक खाता अपडेट नहीं है जिसे अपडेट करवाना होगा, लेकिन आपको इन कॉल पर विश्वास नहीं करना है और खुद योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आप ये काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें