फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: अगर आपका भी है पोस्ट ऑफिस में खाता, तो तुरंत करें ये काम, वरना रूक सकता है पैसा

Mon, 14 Feb 2022 02:46 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस खाते में तुरंत अपडेट करें मोबाइल नंबर और पैन - फोटो : Istock
अगर आपका पोस्ट ऑफिस में खाता है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आपने अपने खाते में अभी तक मोबाइल नंबर और पैन को अपडेट नहीं कराया है, तो आपको ये काम तुरंत कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपको आगे चलकर  बड़ी रकम का ट्रांजैक्शन करने में परेशानी होगी। दरअसल, पोस्ट ऑफिस ने बढ़ते फर्जीवाड़े को देखते हुए इससे बचने के लिए ये कदम उठाया है। जिसके तहत मोबाइल नंबर पर आधारित ओटीपी के जरिए ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी। अगर आप खाते में  मोबाइल नंबर और पैन अपडेट नहीं करते हैं, तो लेनदेन सीमित दायरे में ही किया जा सकेगा। पोस्ट ऑफिस के अनुसार, खाते में पैसे जमा करने, पैसे निकालने, लोन का पैसा लेने, लोन का रीपेमेंट करने, खाता बंद करने के लिए एक खास नियम का ध्यान रखना होगा। इस नियम के तहत 20,000 रुपये से अधिक का ट्रांजैक्शन करने के लिए खाते में मोबाइल नंबर और पैन नंबर अपडेट होना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस खाते में तुरंत अपडेट करें मोबाइल नंबर और पैन - फोटो : Istock
क्या कहता है ये नियम
  • नियम के मुताबिक पोस्ट ऑफिस खाते में मोबाइल नंबर और पैन अपडेट नहीं होने पर डाकघर कर्मचारी ट्रांजैक्शन से पहले ग्राहक से इन दोनों चीजों को अपडेट कराने के लिए कहेगा। इसके बाद ही लेनदेन किया जा सकेगा, जिसके लिए ग्राहक को एसबी 103 या एसबी 7/7A/7B/7C को भरना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस खाते में तुरंत अपडेट करें मोबाइल नंबर और पैन - फोटो : Istock
  • वहीं अगर पोस्ट ऑफिस खाते में आपका केवाईसी भी पूरा नहीं है, तो सबसे पहले इसे निपटाना होगा। अगर खाताधारक को अपना मोबाइल नंबर बदलना है, तो इसके लिए भी एक फॉर्म भरना होगा। 

4 of 5
पोस्ट ऑफिस खाते में तुरंत अपडेट करें मोबाइल नंबर और पैन - फोटो : Istock
  • जब आप खाते में मोबाइल नंबर और पैन अपडेट कर लेंगे तब आप आसानी से निर्धारित राशि का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। दरअसल, पोस्ट ऑफिस विभाग ने इस बात की जानकारी 13 जनवरी को एक सर्कुलर जारी करके दी है। ये कदम फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं से बचने के लिए उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस खाते में तुरंत अपडेट करें मोबाइल नंबर और पैन - फोटो : Istock
  • ये अधिसूचना जारी होने के पहले यदि आपने पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाया है और पैन नहीं दिया है, तो अब आप जल्द से जल्द अपना पैन अपडेट कर लें। जानकारी के मुताबिक, खाता खोलने के 6 महीने बाद पैन की डिटेल जमा करना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें