फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा लाखों का रिटर्न

Fri, 17 Nov 2023 02:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Time Deposit Scheme - फोटो : Istock
Post Office Time Deposit Scheme: विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ऑफिस कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रहा है। पोस्ट की इन बचत योजनाओं में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम है। इस योजना में निवेश करके आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। इस बचत योजना में निवेश करने पर आपको कई फायदे मिल रहे हैं। यहां आपके निवेश के पैसों पर जबरदस्त रिटर्न मिलता है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि यहां आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Time Deposit Scheme - फोटो : istock
वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पोस्ट ऑफिस इस बचत योजना में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 सालों के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Time Deposit Scheme - फोटो : istock
अगर आप एक साल के लिए पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। दो या तीन सालों के लिए निवेश करने पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर और पांच सालों के लिए निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

Chhath Puja 2023: छठ के अवसर पर जा रहे हैं घर, भीड़ के कारण छूट गई ट्रेन, तो रेलवे देता है रिफंड, जानिए नियम

4 of 5
Post Office Time Deposit Scheme - फोटो : istock
अगर आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में पांच सालों के लिए पांच लाख रुपये का निवेश करते हैं। ऐसे में वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें, तो आपको इस दौरान 2,24,974 रुपये की ब्याज मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Time Deposit Scheme - फोटो : istock
पांच सालों के बाद आपके पास मैच्योरिटी के समय कुल 7,24,974 रुपये की राशि होगी। ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश करके लाखों रुपये की आय कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें