फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Scheme: रिटायरमेंट के बाद इस शानदार स्कीम में लगाएं पैसा, पांच साल में मिलेगा बंपर फायदा

Mon, 18 Sep 2023 05:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Senior Citizen Savings Scheme - फोटो : iStock
Post Office Senior Citizen Savings Scheme (SCSS): रिटायरमेंट के बाद हर व्यक्ति चाहता है कि वह ऐसी जगह अपने पैसे का इन्वेस्ट करें, जहां से उसे बेहतर रिटर्न मिल सके। अगर आपको भी रिटायरमेंट के बाद एक अच्छे निवेश विकल्प की तलाश है, तो हम आपको एक स्कीम के बारे में बताते हैं, जो आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। यह स्कीम पोस्ट ऑफिस की है। 

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम है। सीनियर सिटीजन को बैंक की एफडी पर अधिकतर बैंक 6.50 फीसदी तक ही रिटर्न दे रहे हैं, लेकिन सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में सालाना के आधार पर 8.2 फीसदी रिटर्न मिल रहा है। रिटायरमेंट के बाद पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा होनी चाहिए। आइए इस स्कीम के बारे में आपके विस्तार से बताते हैं...

 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Senior Citizen Savings Scheme - फोटो : iStock
अगर किसी ने 50 से ज्यादा उम्र में वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) लिया है, तो वह भी इस स्कीम में निवेश कर सकता है। इसके अलावा डिफेंस सेक्टर से रिटायर होने वाले लोग भी इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में पैसा लगा सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Senior Citizen Savings Scheme - फोटो : Istock
बता दें कि इस स्कीम में 1,000 रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। अगर आप एक लाख रुपये से कम का निवेश करना चाहते हैं, तो आप कैश से खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप एक लाख से अधिक जमा करते हैं, तो आपको चेक जमा करना पड़ेगा। 

Business Idea: इस बिजनेस से हर महीने होगी बंपर कमाई, मदद देती है सरकार, जानिए कैसे करें शुरू

4 of 5
Post Office Senior Citizen Savings Scheme - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर ग्राहकों को इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट दी जाती है। 

PM Kisan Yojana: इन किसानों से पैसे वापस ले रही है सरकार, जानिए क्या है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Senior Citizen Savings Scheme - फोटो : istock
इस स्कीम में 5 साल के लिए 10 लाख रुपये निवेश करने पर आपको 14.28 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस स्कीम में 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। इसके बाद स्कीम में 3 साल तक के लिए निवेश को बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें