Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। इस योजना में निवेश करने के बाद आपको शानदार रिटर्न मिलता है। ये एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्कीम है। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश करना चाहिए। रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छी खासी रकम को इकट्ठा कर सकते हैं। परिपक्वता अवधि के समय मिलने वाले पैसों से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। ये सरकार की एक गारंटी योजना है। इसमें निवेश किए गए आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। इसी वजह से देश में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -