देश में आज भी ऐसे लोग काफी हैं, जिन्हें मदद की जरूरत होती है। सरकार ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकार कई योजनाएं चलाती है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है। ऐसे ही एक योजना है राशन कार्ड योजना, जिसके तहत लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं। इसमें लोगों को सस्ता और मुफ्त राशन भी दिया जाता है। सरकार के नियमों के मुताबिक राशन कार्ड में परिवार के जितने लोगों का नाम होता है, उन्हें प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो राशन दिया जाता है। लेकिन कई बार ये देखने में आता है कि किन्हीं कारणों की वजह से लोगों का राशन कार्ड से नाम कट जाता है, जिसकी वजह से वो कई सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि नाम कटने की स्थिति में आप कैसे इसे जुड़वा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...