Sumangal Rural Postal Life Insurance Scheme: आपकी छोटी-छोटी बचत आपको लॉन्ग टर्म में काफी बड़ा फायदा करा सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको अपने बचत के पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहिए, जहां से रिटर्न मिलने की संभावना काफी अच्छा हो। इसी सिलसिले में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना है। इस स्कीम में आप रोजाना 95 रुपये की बचत करके मैच्योरिटी के समय कुल 14 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना पोस्ट ऑफिस की काफी लोकप्रिय स्कीम है। देश के भीतर कई लोग पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इस योजना के बारे में विस्तार से -